Travel agent rack to five million Rufu Chakkar, police filed case

चंडीगढ़ः इमीग्रेशन कंपनी ने एक व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपए ठग कर फरार हो गई।
जानकारी अनुसार सेक्टर-7 के रहने वाले रवि कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि इसी सेक्टर की रहने वाली एक महिला ने उनसे 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। उसने बताया कि उसे यूएसए जाना था। जिसके लिए वह आरोपी महिला के संपर्क में आया। वीजा लगवाने के नाम पर महिला ने उससे उक्त रकम ऐंठ ली। इसके बाद महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया और फिर बाद में अपना फोन नंबर भी स्विच आफ कर दिया। पुलिस ने सभी दस्तावेज और ट्रांजेक्शन चेक करने के बाद इस महिला के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।