अरोड़वंश अरोड़ा-खत्री महासभा (रजि.) पंजाब व अरोड़ा महासभा जालंधर के प्रधान ऋषि अरोड़ा ने प्रैस के नाम एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि वह पंजाब के हर नागरिक की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने चुनावी वायदे 300 यूनिट फ्री बिजली देने पर आभार जताते हैं।

 

 

 

 

मगर इस घाेषणा में अरोड़ा-खत्री समाज एवं स्वर्ण समाज के साथ जाे भेदभावपूर्ण रवैय्या अख्तियार करते हुए  300 यूनिट से ऊपर 1 यूनिट भी अधिक बिल आने पर 300 यूनिट की छूट का लाभ ना मिलने के फैसला का पुरज़ाेर विरोध जताया। और कहा की पंजाब सरकार द्वारा अरोड़ा-खत्री व स्वर्ण समाज के साथ यह भेदभाव करना आम आदमी पार्टी सरकार की गल्त एवं समाज काे बांटने वाली मानसिकता को दर्शाता है।

 

 

ऋषि अरोड़ा ने बताया कि, पंजाब में अरोड़ा समाज की 20 और खत्री समाज की 12 प्रतिशत जनसंख्या है। यह दोनों समाज मिलकर 32 प्रतिशत जनसंख्या बनते हैं। व्यापार के साथ जुड़े होने के कारण पूरे पंजाब के रेवेन्यू का लगभग 65 प्रतिशत केवल अरोड़ा व खत्री समाज अदा करता है।

 

 

अरोड़ा खत्री समाज व स्वर्ण जाति में भी मध्यम वर्गीय और निम्न वर्गीय लोग हैं। सरकार द्वारा बिजली के बिल में दी जाने वाली छूट में 300 यूनिट से ऊपर बिजली फ्री का लाभ ना देने पर समाज में सरकार के प्रति पूरा बेहद गुस्सा एवं राेष की भावना पनपने लगी है।

 

 

 

 

लोग मांग कर रहे हैं, कि स्वर्ण समाज के साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया गया है  ? क्या स्वर्ण समाज ने आम आदमी पार्टी को वोट नहीं दिया ? क्या हर बार अरोड़ा खत्री व स्वर्ण समाज को राहत देने के लिए सरकार के पास फंड नही होता ?

 

 

ऋषि अरोड़ा ने कहा कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान को सभी वर्गो को 300 यूनिट बिजली फ्री का लाभ एक समान देना चाहिए और तुरंत इसकी घोषणा करनी चाहिए।

उन्हाेंने कहा कि अगर जल्दी ही सरकार द्धारा अपना फैंसला ना बदला गया, तो इसके खिलाफ लोग मजबूरन सड़कों पर उतरेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी केवल सरकार की हाेगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।