अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान संजीव गंभीर व रीजन चेयरपर्सन केवल शर्मा की रहनुमाई में सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक चल पाने में असमर्थ जरूरतमंद व्यक्ति को व्हीलचेयर भेंट की। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर ऐली दया कृष्ण छाबड़ा थे। केवल शर्मा ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए । समाज सेवा मानवता की सेवा करना ही हमारे क्लब का उद्देश्य है, और क्लब समर्पण प्रधान संजीव गंंभीर की अगुवाई में लगातार इसी उद्देश्य पर ज्यादा से ज्यादा कार्य कर रहे हैं।रीजन चेयरमैन केवल शर्मा, सचिव लोकेश बजाज, पी आर ओ जय देव मल्होत्रा, चार्टर प्रधान एन के महेंद्रू, ऐली दया कृष्ण छाबड़ा , आर के सेठ , सेवा सिंह, प्रदीप शर्मा व अशोक कुमार मौके पर मौजूद थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।