जालंधर 15 अप्रैल

 

जालंधर लोक सभा उप-चुनाव भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश ने युद्ध स्तरीय प्रचार-प्रसार की रणनीति अपनाते हुए कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने के लिए कमर कस ली है।

 

इसी कड़ी के तहत आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा ने भाजपा पंजाब के प्रकोष्ठों (सैलों ) की बैठक कर उनको जरूरी दिशा निर्देश देकर विभन्न जिम्मेवारीया सौंपी गई।

 

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी, डा० नरिन्द्र सिंह रैना प्रदेश सचिव अनिल सचर, प्रकोष्ठों के प्रदेश सह प्रभारी राकेश शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील

 

शर्मा उपस्थीत थे।

 

अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में सभी प्रकोष्ठों को चुनाव में अपनी पूरी ताकत जोकने के लिए अहान किया ताकि जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लोग भी केन्द्र की भाजपा सरकार में अपना सासंद चुन कर भेजे ताकि जालंधर को विकास और उन्नति तक पहुंचाया जा सके।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।