आगरा, इस समय सभी हैरान हैं कि मार्च के महीने में ये हाल है तो मई और जून में क्‍या होगा। आगरा में मार्च में तापमान 130 साल का रिकार्ड तोड़ चुका है। उत्‍तर प्रदेश में आगरा इस समय सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज हो रहा है।दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे नंबर पर प्रयागराज है। मई के महीने में चलने वाली लू, मार्च के महीने में ही चलने लगी है। दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर सन्‍नाटा पसरने लगा है। ताजमहल घूमने आए पर्यटक बेहाल होने लगे हैं। मौसम विभाग ने आगामी समय में राहत मिलने की कोई उम्‍मीद नहीं जताई है।दोपहर 12 बजे के बाद इसके 41 डिग्री को पार करने के आसार जताए जा रहे हैं। अधिकतम तापमान इस समय सामान्‍य से छह डिग्री अधिक और न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।