दिल्ली: राष्ट्रीय मिति कार्तिक 02, शक सम्वत् 1946, कार्तिक कृष्ण अष्टमी, बृहस्पतिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 08, रबि-उल्सानी-20, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 24 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 59 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।पुष्य नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 40 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अगले दिन सुबह 05 बजकर 22 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 01 बजकर 39 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार अहोई अष्टमी व्रत, गुरूपुष्य योग, कालाष्टमी।

सूर्योदय का समय 24 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 24 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 42 मिनट पर।आज का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 46 मिनट से 5 बजकर 37 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 40 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। वहीं, सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। इसके बाद सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक।

आज का उपाय : आज माता पार्वती की पूजा अर्चना करें।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।