जालन्धर :पंजाब की नगर निगमों,नगर कौन्सल एवं नगर पंचायतों में पंजाब सरकार द्वारा स्वच्छता पंदडबाडा मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत तिथि:24 अक्टूबर 2024 को डा.रवजोत सिंह मंत्री स्थानक सरकार पंजाब की और से जालंधर शहर के सेंटरल हलका के एरिया नंगल शामा से की थी। उसी अभियान को नगर निगम कमिश्नर श्री गौतम जैन ने अलग अलग टीमे बनाकर काम शुरू किया हुआ है। कमिश्नर ने नगर निगम के सभी कर्मचारीयों से अनुरोध किया हैं कि “स्वच्छता आंदोलन” का बढ़ चढ़ कर सहयोग करें। वही नगर निगम में एक यूनियन ने पंजाब सरकार द्वारा चलाये अभियान पंदडबाडा एवं दीपावली त्योहार की प्रवाह किए वगैर ही हड़ताल कर दी जिसकी बजह की बार्ड नं,60 में जो सैंट्री सुपरवाइजर लगया है।वह यूनियर सैंट्री सुपरवाइजर है। इसलिए हड़ताल की है। वही दुसरी यूनियन जिसने शहर में पूर्ण सफाई करवाई और सभी कूड़े के डम्पो से कुड़ा साफ करवाय। जिनमें शहर के प्रमुख डम्प विकासपुरी,प्लाजा चौक, फिश मार्किट,टी.वी सेंटर,आदर्श नगर, खालसा स्कूल,बी.एम.सी चौक,मॉडल टाउन,माई हीरा गेट,कोहेंनूर फैक्ट्री,राजनगर आदि मेन कूड़े के डम्पो को साफ करवाया। इस अवसर निगम सैंट्री सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान सन्नी सेठी ने कहा की एक तरफ पुरा पंजाब सफाई को लेकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंदडबाड़ा मना रहा है। वही दुसरी तरफ यह लोग दीपावली जैसे पवित्र त्यौहार आम लोगों की श्रद्धा भावनाओं को हड़ताल करके खराव कर रहे है। लेकिन हमारी यूनियानें दीपावली के पवित्र त्योहार पर आम लोगों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए सारे शहर की सफाई करने का काम करेंगे । सन्नी सहोता ने बताया की दुसरी यूनियनों द्वारा लगाए इलाजम वार्ड नंबर 60 में यूनियर सुपरवाइजर लगाया है। वह सुपरवाइजर पक्का सुपरवाइजर है और उसने सैंट्री इंस्पेक्टर का कोर्स भी किया हुआ है। जबकि इल्जाम लगाने वाली यूनियन ने खुद ही वार्ड नंबर 6,45,52,76 में सफाई सेवक को सुपरवाइजर लगया हुआ है और भी कई बार्डो में हड़ताल करने वाली यूनियन ने सफाई सेवकों को सुपरवाइजर लगया हुआ है। नगर निगम जालंधर में एक एक आदमी के पास तीन तीन वादु चर्चा है। एक आदमी के पास एक चार्ज ही होना चाहिए। इसकी हम नगर निगम कमिश्नर से मांग करते है और नगर निगम जालंधर की बर्कशाप में कई ड्राइवरों के पास तीन तीन गाड़िया है और उन गाड़ियो पर दिहाड़ी पर प्राइवेट ड्राइवर रखे हुए है। इस की भी हम जाँच की मांग मानयोग कमिश्नर श्री गौतम जैन जी से करते है। शहर में सफाई करवाने वाली यूनियनों में शामिल सन्नी सहोता,अनिल सभरवाल, शाम लाल गिल,अनूप कुमार,सन्नी सेठी,अमर कल्याण,गौरव गिल, नीरज,सुरेश कुमार,विक्की सहोता,सिकन्दर गिल,अशोक भील,विक्रांत सिधु,विक्की धीरज,राजिंदर सभरवाल,राजू छोटा,राजिंदर सहोता,करण थापर,टीटू संगर,सोनू कोंसलर, अंकित सहोता,राजीव कुमार, रामंनजीत,नारेश सभरवाल,बंटी थापर,रिंकू कल्याण,विनोद सहोता,राजू बैंस आदि शामिल हुए।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।