हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर एम.ए. (जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन) सेमेस्टर-1 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। कु. राधिका ने 400 में से 366 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में चौथा स्थान हासिल किया। कु. शीतल ने 363 अंकों से छठा तथा कु. निष्ठा ने 359 अंकों से सातवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा उनके मंगल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा  रमा शर्मा,  प्रियंका जैन व  भावना भी उपस्थित थे।

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।