हंस राज महिला महाविद्यालय के हॉस्टल में
पुनर्निमित मैस का शुभारम्भ सूद परिवार के करकमलों
से किया गया। हॉस्टल मैस का नाम ‘ सरला देवी
सूद भोजनालयÓ रखा गया। सूद परिवार की पूजनीय दिवंगत
माता जी के नाम पर भोजनालय का नामकरण किया गया।
इस अवसर पर परमपिता परमात्मा का आर्शीवाद लेने के
लिए हवन यज्ञ भी किया गया। लोकल कमेटी के चेयरमैन
(रिटा.) जस्टिस एन.के. सूद व उनकी धर्मपत्नी
अरुणिमा सूद, उनके भाई इंदर सूद (वर्चुअल यू.एस. से
उपस्थित),  वाई.के. सूद, उनकी धर्मपत्नी व  राघव
सूद भी उपस्थित थे। उनकी बहनें व  सरला देवी की
तीनों सुपुत्रियां सुषमा सूद सुदर्शन सूद व
मनोरमा मॉयर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
उनके साथ लोकल कमेटी के सदस्य सुरेन्द्र सेठ,
कुंदन लाल अग्रवाल, डॉ. सुषमा चावला, (रिटा.) प्रिंसिपल
श्री इंद्रजीत तलवाड़, डॉ. पवन गुप्ता,अशोक परुथी, प्रो.
सलिल उप्पल व उधमपुर रोटरी क्लब के प्रधान  डी.एन.
शर्मा भी उपस्थित थे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सभी का
स्वागत किया। उन्होंने हॉस्टल मैस का नवनिर्माण व
आधुनिकीकरण करवाने के लिए सूद परिवार का धन्यवाद
किया। उन्होंने कहा कि यह नवनिर्मित भोजनालय आने
वाली पीढ़ियों के लिए बहुमूल्य साबित होगा। उन्होंने
कहा कि हम जो भी खाना जिस माहौल में बैठकर खाते हैं,
वह हमारी सोच को प्रभावित करता है। इंदर सूद ने
यह समारोह यू.एस. से वचुअल तौर पर ज्वाइन किया तथा एचएमवी
परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी।  वाई.के. सूद ने
कहा कि उनके पिता स्वर्गीय  डी.डी. सूद डीएवी
संस्थाओं से दिल की गहराईयों से जुड़े थे। उन्होंने
कहा कि 2018 में उनके 100वें जन्म दिन पर एचएमवी में

डीडी सूद बोर्ड रूम का उद्घाटन किया गया था। अब
इंदर सूद के सहयोग से उनकी माता के नाम पर
भोजनालय का नाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि एचएमवी
सदैव ही उनके पिता के दिल के करीब रहा है। लोकल
कमेटी सदस्य  सुरेन्द्र सेठ ने भी एचएमवी का धन्यवाद
किया तथा रेजीडेंट स्कालर्स को आशीर्वाद दिया।
जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद ने भी फंड्स का सद्पयोग
रेजीडेेंट स्कालर्स की बेहतरी के लिए करने के लिए
धन्यवाद किया। कोआर्डिनेटर रेजीडेेंट स्कालर्स
मीनाक्षी स्याल ने सभी का धन्यवाद किया। एचएमवी
परिवार की ओर से  इंदर सूद की धर्मपत्नी  पैगी
सूद को जन्म दिन की बधाईयां भी दी गईं। प्राचार्या डॉ.
अजय सरीन ने सभी अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंट किए। इस
अवसर पर सभी डीन, पीआरओ, मैस कमेटी के सदस्य, आफिस
अधीक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। मंच संचालन
बॉटनी विभागाध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।