जालंधर : श्रमिकों के कभी न थकने वाले प्रयासों को मान्यता देने के लिए व उन्हें सम्मानित करने के उद्येश्य हंसराजमहिला महाविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस
के अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ.  अजय सरीन केदिशानिर्देशानुसार प्रतिआभार दिवस का आयोजनकिया गया। प्राचार्या डॉ  सरीन ने कहा किलेबर डे हमें यह याद दिलाता है कि हमारा सहायकस्टाफ संस्थान के वास्तविक निर्माता हैं। हमें उन्हेंपूरा आदर-सम्मान देना चाहिए। उन्हें सम्मान देने केलिए यह संस्थान की एक छोटी सी कोशिश है, इससेहमारी छात्राओं में भी सकारात्मक सोच का संचारहोगा। सहायक स्टाफ के सदस्यों को फूल भेंट करसम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुप्रिंटेंडेंट जनरल लखविन्दर सिंह ने कहा कि श्रमिक ही राष्ट्रनिर्माता हैं। सारे सहायक स्टाफ की तरफ से उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त करते हुए प्राचार्या प्रो.डॉ.श्रीमती सरीन का सहायक स्टाफ के लिए हर प्रकार की संभव सहायता और लाभ प्रदान के लिएधन्यवाद किया।इस अवसर पर सुप्रिंटेंडेंट एडमन रविमैनी,  मनोहर लाल,  मदन लाल,  सचिन कुमार, कमलजीत,  तेज कुमार,  दूध नाथ,  शिव लाल, बेचन लाल, अजय कुमार,  रविंदर सिंह, मनोज कुमार,  रजनी, सोना रानी, बलविंदर सिंह,  अवतार सिंह, जोगिन्दर प्रसाद औरतीर्थ कुमार भी उपस्थित थे।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।