जालंधर : हंस राज महिला महाविद्यालय जालन्धर के अंग्रेजी विभाग एवं बडिंग ब्रान्ट्स सोसाइटी द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में इंटर क्लास डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं को डेक्लामेशन के लिए चार विषय दिए गए थे, जिनमें वर्चुअल रिलेशनशिप, किताबें पढऩे का घटता ट्रेंड, लिटरेचर शेप्स तथा 21वीं शताब्दी में जीवन व स्त्री का महत्व शामिल थे। निर्णायकगण की भूमिका डॉ. रमनीता सैनी शारदा, श्रीमती क्रांति वधवा व श्रीमती रीतू बजाज ने निभाई। इसमें राधिका व वंशिका ने प्रथम स्थान, भव्या मिड्ढा ने द्वितीय स्थान और ईशा वर्मा व किरनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कीर्ति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने छात्राओं को भाषण सुधार के टिप्स दिए। छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए डॉ. सरीन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभागाध्यक्षा श्रीमती ममता ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का कोआर्डिनेशन सोसाइटी इंचार्ज श्रीमती लवलीन कौर ने किया। सहायक की भूमिका वरनजीत व रौनिका ने निभाई।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।