जालंधर 9 सितम्बर(नितिन कौड़) एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, के छात्रों ने संस्कृति केएमवी स्कूल में आयोजित 13वीं
जिला किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में भाग लियाl स्कूल की तरफ से कुल 7 छात्रों
ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाते हुए सभी छात्रों
ने अपनी-अपनी श्रेणियों में पदक हासिल किएl कक्षा तीन में से हर्षिता शर्मा ने -24
किग्रा (अंडर-9 वर्ष -लड़कियां) प्वाइंट फाइट इवेंट में रजत पदक हासिल किया। धृतिल
गुप्ता -27 किग्रा (अंडर-9 वर्ष – लड़के) पॉइंट फाइट इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कियाl
हरकुंवर सिंह धूपर ने -30 किग्रा (अंडर-9 वर्ष- लड़के) पॉइंट फाइट इवेंट में रजत पदक
हासिल किया। कक्षा चार में धन्वी शर्मा ने 28 किग्रा (अंडर-12 वर्ष – लड़कियां) प्वाइंट
फाइट स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया। कक्षा पांचवी में भव अग्रवाल ने -42 किग्रा
(अंडर-12 वर्ष – लड़के) प्वाइंट फाइट इवेंट में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए रजत पदक
और -42 किग्रा (अंडर-12 वर्ष – लड़के) लाइट कॉन्टैक्ट इवेंट में कांस्य पदक हासिल
किए। कक्षा सातवीं की छात्रा खुशी शर्मा ने 50 किग्रा (अंडर-15 वर्ष- लड़कियां) प्वाइंट
फाइट स्पर्धा में रजत पदक जीता तथा राबिया गुप्ता ने असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन
करते हुए -37 किग्रा (अंडर-12 वर्ष- लड़कियां) प्वाइंट फाइट स्पर्धा में स्वर्ण पदक
जीतकर स्कूल का नाम रोशन कियाl सातवीं कक्षा की राबिया और चौथी कक्षा की धान्वी
को भी जुलाई माह में आयोजित राज्य किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उनके असाधारण
प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गयाl स्कूल की समन्वयक सुश्री दीप्ति कौशल ने सभी
विजेताओं को बधाई दी तथा इसी प्रकार भविष्य में भी अपने माता-पिता का तथा स्कूल
का नाम रोशन करते रहने के लिए प्रेरित कियाl

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।