एपीजे स्कूल रमा मंडी में एपीजे एजुकेशन की प्रेसिडेंट  सुष्मा पॉल बर्लिया जी के आशीर्वाद से प्रधानाचार्या  संगीता निस्तान्द्रा के मार्गदर्शन में प्राचार्य दिवस एवं मजदूर दिवस मनाया गया। स्कूल के सामने एक पीपीटी प्रस्तुत किया गया जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रस्तुत किया गया। इस शुभ दिन की महानता को छात्रों ने लघु नृत्यों के माध्यम से उजागर किया। इस कार्यक्रम में मजदूर दिवस पर सुंदर कविताओं और रोल का प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने भाग लिया।

प्रधानाचार्य  संगीता निस्तान्द्रा ने इस शानदार कार्यक्रम के लिए सभी छात्रों और शिक्षकों को धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में आप ने साथ मिलकर काम करने और आगे बढ़ने पर जोर दिया।

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।