जालंधर : एसटीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा ने जालंधर स्थित आरटीए ट्रैक का दौरा किया। अपने दौैरे के दौरान उन्होंने ट्रैक पर कार्यशैली के बारे में जाना और कर्मचारियों से बात की। खैहरा ने आज सुल्तानपुर लोधी जाना था वहां जाने से पहले ही उनका प्रोग्राम जालंधर दौरे का बन गया। इसीलिए वह ट्रैक पर आ गए। खैहरा ने अपनी विजिट के दौरान पाया कि ट्रैक पर एजेंटों व उनके कारिंदों की संख्या पर नकेल कसी गई है जिससे जनता और विभाग दोनों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के लिए विभाग शुरू से प्रयासशील है और ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। अपनी छोटी सी विजिट के दौरान खैहरा ने सारी विभागीय कार्यशैली की जानकारी ली व स्टाफ सदस्यों से बात भी की।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।