भुवनेश्‍वर,। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्‍त पीके जेना ने बताया कि आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्रों के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है। इसके लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना है। कम दबाव के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। इसके विकसित होने के बाद इसकी तीव्रता का अनुमान लगाना आसान होगा। जेना ने कहा एहतियात के तौर पर ओडिशा के मलकानगिरी से मयूरभंज तक के 18 जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा गया है।गौरतलब है कि 6 मई को यह कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा जबकि 8 मई को यह गहरे दबाव में तब्दील जाएगा। इसके बाद यह चक्रवात में तब्दील होता है या नहीं उस संदर्भ में स्पष्ट जानकारी मिलेगी। यह जानकारी गुरुवार को आईएमडी डीजी मृत्युंजय महापात्र ने दी है। उन्होंने कहा है कि इस समय के दौरान समुद्र अशांत रहेगा, जिससे मछुआरों को समुद्र में ना जाने की हिदायत दी गई है। आज से तटीय जिलों में 40 से 50 किमी. की रफ्तार से हवा चलेगी जबकि 8 तारीख से हवा की गति बढ़कर 55 से 65 किमी तक पहुंच जाएगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।