फगवाड़ा 17 अक्टूबर (शिव कौड़ा) भगवान वाल्मीकि जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर आज भगवान वाल्मीकि मंदिर हदियाबाद फगवाड़ा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हलका विधायक बलविंद्र सिंह धालीवाल के बेटे कमल धालीवाल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने भगवान वाल्मीकि मंदिर बंगा रोड, भगवान वाल्मीकि ब्रह्मलिया सूंड कॉलोनी और भगवान वाल्मीकि मंदिर पलाही गेट तकियां वाली गली फगवाड़ा में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करवाई। उन्होंने समूह संगत को भगवान वाल्मीकि जी के प्राकट्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उनकी शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। शोभा यात्रा के आयोजकों एवं मंदिर समितियों द्वारा कमल धालीवाल और उनके साथ पहुंचे डेलीगेट मैंबर पी.पी.सी.सी. सहित अन्य गणमान्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवर पर कुलवंत राय सोंधी, रमेश कुमार काली प्रधान वाल्मीकि मंदिर बंगा रोड,रमेश गिल,अश्वनी सल्होत्रा,राकेश भट्टी, विक्रम सेठी,अशोक सोंधी, विपन लाहौरिया चेयरमैन, बलबीर कल्याण प्रधान, विजय सोंधी, अमित सोढ़ी, करण मट्टू,विजय मट्टू, बिंदू बघानिया, बूटी सरवटा, बॉबी,आशु मट्टू, पीयूष सरवटा, रोहित सरवटा, पारस सरवटा, बाबी पुरी,धीरज घई,योगेश कोशल, साहिल अरोड़ा, बॉबी नाहर, दीपू, तीर्थ राम आदि उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।