जालंधर: आज जालंधर वैस्ट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत को सफलता मिली जब जिला कांग्रेस जनरल सेक्टरी पूर्व पार्षद दर्शन लाल भगत ,कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में घर वापसी की है । इस अवसर पर पूर्व पार्षद दर्शन लाल ने कहा कि 10 साल में सत्ता में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुनी लाल ने इस इलाके का बहुपक्खी विकास किया था। लेकिन आज जालंधर वैस्ट दडे सट्टे,शराब,लॉटरी और भू माफिया का गड़ बन चूका है। जालंधर वैस्ट में नशे से कई नौजवानों की मृत्यु भी हुई थी। इससे दुखी हो के कांग्रेस पार्टी को छोड़ रहा हूँ। भाजपा की जन हितेषी नीतिओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूँ। मोहिंदर भगत ने कहा कि पूर्व पार्षद दर्शन लाल भगत का भाजपा में स्वागत है ,भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी को मान सम्मान मिलता है। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की जनता के साथ जो वायदे किये थे उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया। जालंधर वैस्ट का विकास लोगों से छिपा नहीं है,सब उनके सामने है। 120 फुट्टी रोड पर चलना भी बहुत मुश्किल हुआ है,इस रोड पर कई दुर्घटनाएँ भी हुई है। इस अवसर पर पार्षद वीरेश मिंटू ,कमल किशोर,सतपाल भगत,राकेश बिट्टू उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।