फगवाड़ा 25 अप्रैल (शिव कौड़ा) के.एलचांद वैल्फेयर ट्रस्ट यू.केकी पंजाब इकाई की तरफ से स्थानीय बाबा फतेह सिंह नगर के एक जरूरतमंद व्यक्ति को उसके घर जा कर व्हील चेयर भेंट की गई। इसके अलावा परिवार को ईलाज के लिए नगद राशि भी भेंट की गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रदेश कोआर्डीनेटर रजिन्द्र कुमार बंटी ने बताया कि उक्त व्यक्ति मेहनत मजदूरी का काम करता है और एक मकान का लैंटर खोलतेे समय हुई दुर्घटना में उसकी दोनों टांगें टूट गई थी। परिवार आर्थिक तौर पर काफ़ी कमजोर है और ट्रस्ट से संर्पक करके सहायता की गुहार लगाई थी। जिस पर ट्रस्ट के संस्थापक श्रीके.एलचांद यू.केकी प्रेरणा तथा एन.आर.आईभाईयों के सहयोग से यह प्रयास किया गया है। इस दौरान विशेष तौर पर पहुँचे पी.सी.आरफगवाड़ा के सतनाम सिंह माधोपुर और ब्लड बैंक फगवाड़ा के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने ट्रस्ट के प्रयास की प्रशंसा की और खास तौर पर राजिन्द्र कुमार बंटी की सेवा भावना को सराहते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास जरूरतमंदों के लिए सहायक होते हैं वहीं दूसरों के लिए भी प्रेरणा दायक बनते हैं। पारिवारिक सदस्यों ने रजिन्द्र कुमार बंटी के अलावा के.एलचांद वैलफेयर ट्रस्ट की समूची टीम  गणमान्यों का इस प्रयास के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिंगारा रामकैशियर आशा रानीचंदन चक्क मंढेरकेल्विन चुम्बरफकीर चंद रविदास नगरलैक्चरर शीतल कुमार हीरसुखविन्द्रसिंह राणापरमजीत सिंह बसूटाजसविन्द्र सिंह अकालगढ़गुरनाम पाल प्रधान श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब अकालगढ़चेतन बाहड़ मजाराहरनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।