बठिंडा: पंजाब में बारिश का कहर लगातार जारी है जिस से इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे है। पंजाके बठिंडा से एक दुख्द खबर सामने आ रही है। बठिंडा के भगतां भाई का में स्थिति  विशाल महेश मु्नी बोरे वाले वाले गऊशाला का लैंटर बरिश के चलते अचानक गिर गया। जिस से वहां कुरलाहट मच गई। करीब 100 से ज्यादा गाय इस मलबे के नीचे दब गई है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और सैंकड़ों अन्य लोग वहा पंहुच गए है। गऊशाला की छत के मलबे के नीचे दबी गायों को बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी है। जेसीबी मशीनों से लैंटर का मलबा हटाया जा रहा है। अभी तक करीब 10-12 गायों को निकाला जा सका है।

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।