जालंधरः गगनेजा मर्डर केस में खुलासा, तिहाड़ जेल में बैठे मुकेश और गोगनी ने सप्लाई किए थे हथियार

जालंधर:  महानगर में चर्चित गगनेजा हत्याकांड को लेकर पुलिस ने सफलता हासिल की है। कुछ दिन पहले ही में देहात पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 5 पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ दो सगे भाइयों विजय राम व अजय राम को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी जालंधर में हथियार सप्लाई करने आए थे। दोनों सगे भाइयों से पूछताछ दौरान पता चला कि तिहाड़ जेल में बैठे मुकेश के संपर्क में थे। पुलिस ने मुकेश को दिल्ली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 4 दिन के लिए रिमांड पर लिया है।

रिमांड के दौरान सामने आया कि बहुचर्चित जगदीश गगनेजा हत्याकांड में आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुकेश और उसका साथी गोगनी ही थे। गोगनी ने गिरफ्तार दोनों भाइयों को पहले भी हथियार सप्लाई किए थे। मगर जालंधर में दोनों भाई पहली बार हथियार देने आए थे। पुलिस ने जब गगनेजा की हत्या करने वालों को गिरफ्तार किया था, तब उनको हथियार सप्लाई करने वाले नहीं पकड़े जा सके थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।