गाजियाबा :   गाजियाबाद जिले में कूड़ा फेंकने की जगह में आग लगने से बड़ा हादास होने की खबर सामने आई है। दरअसल, इसआग में करीब 38 गायों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने गत दिवस  को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनावनी गांव की गोशाला में रविवार-सोमवार की  रात करीब डेढ़ बजे आग लगने की घटना हुई।

मिली जानकारी  के अनुसार श्रीकृष्ण गोशाला के संचालक सूरज पंडित के मुताबिक आग लगने की घटना के समय वहां करीब 150 गायें थीं। आशंका है कि नजदीक में मौजूद कूड़ा फेंकने की जगह में आग लगने से गोशाला भी लपेट में आई जिससे यह बड़ा हादसा हो गय़ा।  जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है।

सिंह ने पत्रकारों से कहा कि शुरूआती जांच के मुताबिक 15 से 20 मवेशियों की आग से मौत हुई है।    खबर  लिखने और दो दिन तक इस  मामले की विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है और अभी  जांच जारी है।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।