नई दिल्ली,। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया का नाम लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जुड़ रहा है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल को अक्सर साथ में देखा जाता है। ऐसे में मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी खास तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।अब इन दोनों की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला किया है। यही वजह है जो दोनों इस साल शादी करने वाले हैं। वेबसाइट के मुताबिक क्रिकेटर और अभिनेत्री दक्षिण रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे। शेट्टी परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार दोनों के परिवार वाले लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं।हाल ही में अथिया शेट्टी केएल राहुल को रोमांटिक अंदाज में बर्थजे विश करने की वजह से चर्चा में थीं। 18 अप्रैल को केएल राहुल ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस सहित खेल जगत से सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं दूसरी ओर जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा रही वह अथिया शेट्टी थीं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर केएल राहुल को बर्थडे विश किया।

अगर सब कुछ बेहतर होता है कि इस साल के खत्म होने से पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि इसके लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आपको बता दें कि लंबे समय से अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूसके को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते हुए भी देखा जाता है। साथ में दोनों की तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।