नई दिल्ली,। देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज 80 पैसे की वृद्धि हुई है। जिसके चलते दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.87 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 85 पैसे की वृद्धि हुई है। मुंबई में आज पेट्रोल के दाम 117.57 रुपए हो गए हैं। जबकि डीजल के दाम 101.79 रुपए पहुंच गए हैं। साथ ही चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 108.21 रुपए और 108.21 रुपए पहुंच गए हैं। चेन्नई में आज 76 पैसे की वृद्धि हुई है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 84 पैसे की वृद्धि हुई है और डीजल की कीमत में 80 पैसे की वृद्धि हुई है। कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम 112.19 रुपए और डीजल की कीमत 97.02 रुपए है।दरअसल, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले 12 दिनों में 10वीं बार 7.20 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पिछले साल 4 नवंबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अंकुश लगा था। लेकिन 22 मार्च के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह रूस-यूक्रेन युद्ध भी है। युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिला है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।