पंजाब में दिन ब दिन हालात खराब होते जा रहे है। बेख़ौफ़ लुटेरे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जालंधर केलद्देवाली में बड़ी खबर सामने आई है। रात को 2-3 अनजान व्यक्तियों ने एक एनआरआई के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया और गोलियां चलाई। इस वारदात में वह एनआरआई जख्मी हो गया। एनआरआई की पहचान मलकीत सिंह निवासी रंधावा कॉलोनी के तौर पर हुई। मलकीत सिंह की पत्नी हरबंस कौर ने बताया कि रात को हम सो रहे थे तभी 2-3 अनजान व्यक्तियों ने घर के अंदर घुसकर हम पर हमला कर दिया। इसमें मेरे पति जख्मी हो गए। यह आदमी घर के अंदर कैसे दाखिल हुए कुछ पता नहीं। आसपड़ोस वालों ने पति को जौहल हॉस्पिटल दाखिल करवाया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।