1. जालंधर: जालंधर से बड़ी खबर है। यहां घर में अकेले लड़के को गन प्वाइंट पर बांधकर लूटपाट की गई है। घटना के समय घर की मालिकन धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गई थी। पीछे से घर में लूट हो गई।जानकारी के मुताबिक दीप नगर में एक घर में गन प्वाइंट पर लूट हुई है। घर की महिला गेट खुला छोड़कर धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई थी। पीछे से बाइक सवार लुटेरों ने घर में घुसकर अकेले लड़के को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद लड़के का हाथ पैर बांधकर आलमारी से कई तोले सोने लूट ले गए।बेटे ने बताया कि लुटेरे हेल्मेट पहन कर आए थे, वे मास्क भी लगाए थे। लड़के ने बताया कि नानी और मां गुरुद्वारा गई थी। इतने में गेट खोलकर दो लोग आए और उन्होंने गन दिखाकर मेरे हाथ पांव बांध दिए, इसके बाद लूटपाट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।