19 जनवरी () ऑनलाइन पढ़ना और पढ़ाना जितना विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए चुनौती है उतना ही कठिन है ऑनलाइन पढ़ाई को रोचक बनाना। मुश्किल समय में किस तरह से रास्ता ढूंढना है यह कला सिखाने के लिए डिप्स चेन के सभी स्कूलों में जिग जैग क्रोसवे गतिविधि का आयोजन किया गया।

जिसके तहत विद्यार्थियों ने कागज व गत्ते के खाली खोलों के बीच में से काट कर और कागज के पुलों से जोड़ कर ऐसे मीनार बनाए जिसमें से बटन व छोटी गेंद बिना किसी रूकावट के घूमती हुई और मोड़ काट कर मीनार की निचली मंजिल तक पहुंच सकें। इन मीनारों को तैयार करने में बच्चों के पेरेंट्स ने भी उनकी मदद की।

प्रिंसिपल्स ने कहा कि यह गतिविधि बच्चों को अपना रास्ता खुद बनाने और तय करने का पाठ सीखाता है ताकि उन्हें चुनौतियों से जूझने की समझ मिल सके। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई को रोचक बनाने के चैलेंज को आसान और मनोरंजन बनाने के लिए डिप्स चेन हमेशा ही कार्यरत रहता है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से डिप्स चेन के अध्यापिकाओं ने बच्चों को घर बैठे ही विभिन्न तरह के कौशल सिखाने की कमान संभाली है।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।