नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गरमी से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 28 अप्रैल से भीषण लू चलने की संभावना है। राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में आज आंशिक तौर पर छाए रहेंगे बादल, बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी भी होने के आसार है। आज अधिकतम तापमान 41 एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता। मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी हर दिन इजाफा होने के आसार है। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। उसने कहा कि दिल्ली में बृहस्पतिवार तक पारा 44 डिग्री के स्तर को छू सकता है। दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है। साफ आसमान के बीच सोमवार को पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने और बृहस्पतिवार तक धीरे-धीरे 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।