नई दिल्ली,  पंजाब और हरियाणा के ऊपर बना एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र प्री-मानसून गतिविधि को प्रेरित करेगा, जिससे सोमवार और मंगलवार को भीषण गर्मी से मिलेगी कुछ राहत। राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, धूल भरी तेज आंधी चलने की भी संभावना है। राजधानी में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद बुधवार व बृहस्पति को आसमान तो साफ रहेगा लेकिन राजधानीवासियों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगामौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्‍ली के लिए रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। मंगेशपुर और नजफगढ़ में तो पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इतना तापमान आजतक दिल्ली में कभी दर्ज नहीं हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को गर्मी से राहत मिल सकती है। आज दिल्ली एनसीआर में बादल छाएं रहेंगे। धूल भरी आंधी आ सकती है। इस कारण से तापमान 41 डिग्री तक सिमटने का अनुमान है। लेकिन 18 मई के बाद गर्मी का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ेगा।  पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कुछ इलाके में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ज्यादातर हिस्सों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। राजधानी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी चलेगी। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में अभी गर्मी जारी रहेगी। विदर्भ, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी गर्मी का कहर जारी रहेगा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।