नई दिल्ली,। मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि हैप्पीनेस, देशभक्ति और उद्यमिता पाठ्यक्रम निजी स्कूलों में शुरू किया जाएगा। चिराग एंक्लेव में स्कूल साइंस म्यूजियम बनाया जाएगा। ये स्कूल विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा पैदा करेगा। राजेंद्र नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में मांटेसरी लैब स्थापित किया गया है। अब ये 100 अन्य स्कूलों में भी स्थापित करने की योजना है। भारत में 5,6 प्रतिशत लोग बीमारी के कारण गरीब हो रहे हैं। वहीं, दिल्ली सरकार हेल्थ सेक्टर पर अधिक ध्यान दे रही है। मोहल्ला क्लीनिक 20 स्कूलों में भी शुरू किए गए हैं। अस्पतालों के लिए दिल्ली सरकार 1900 करोड़ का प्रविधान करने जा रही है। दिल्ली सरकार ई-हेल्थ कार्ड शुरू करने जा रही है।इसके लिए बजट में 160 करोड़ का प्रविधान किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य के पूरे क्षेत्र के लिए 9669 करोड़ का प्रविधान किया गया है, जबकि मोहल्ला क्लीनिक के लिए 475 करोड का प्रविधान रखा गया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।