
जालंधर: पंजाब, जो कभी भारत की शान था, आज कर्ज, नशे और विदेशों में भटक रहे युवाओं की बेबसी में डूब चुका है। इस तबाही के ज़िम्मेदार दो चेहरे हैं – “खूनी पंजा” (कांग्रेस) और “पीला पंजा” (AAP)।
“खूनी पंजा” (कांग्रेस) – पंजाब की तबाही की जड़
1947 का बंटवारा – भारत विभाजन के दौरान 10 लाख से अधिक पंजाबी मारे गए। कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से पंजाब को सबसे ज़्यादा कत्लेआम सहना पड़ा। पंजाब की ऐतिहासिक विरासत, राजधानी लाहौर और ननकाना साहिब जैसे धार्मिक स्थल हमेशा के लिए खो दिए गए।
1984 का सिख नरसंहार – कांग्रेस सरकार के दौरान सिखों का कत्लेआम हुआ। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हजारों सिखों को दिल्ली और अन्य जगहों पर बेरहमी से मारा गया। नरसंहार के दोषियों (सज्जन कुमार, कमलनाथ, भगत आदि) को सजा देने की बजाय ऊंचे पदों से नवाज़ा गया।
1980-90: फर्जी एनकाउंटर और आतंकवाद – कांग्रेस ने पंजाब में आतंकवाद को बढ़ावा दिया और फिर निर्दोष युवाओं का फर्जी एनकाउंटर कर उनका खून बहाया।
पंजाब की आर्थिक तबाही – कांग्रेस सरकार ने किसानों और उद्योगों को बर्बाद किया, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के ज़रिए पंजाब के हक छीने। लाखों करोड़ का कर्ज लेकर पंजाब को डूबो दिया। पहले “लॉ एंड ऑर्डर” के नाम पर और फिर अर्धसैनिक बलों को तैनात कर पंजाब पर आर्थिक बोझ डाला गया।
पंजाब के पानी और राजधानी का हक छीना – कांग्रेस ने पंजाब को कमजोर करने के लिए SYL नहर के ज़रिए पंजाब का पानी बाहरी राज्यों को देने की साज़िश रची। सुप्रीम कोर्ट में केस वापस लेकर कांग्रेस ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया, चंडीगढ़ गंवा दिया और पंजाब के हक पर कुठाराघात किया।
⸻
अब बात करते हैं “पीले पंजे” (AAP) की
AAP पार्टी झूठ, धोखा और भ्रष्टाचार की समर्थक साबित हुई। इसकी नींव ही भ्रष्टाचार विरोधी ड्रामे से रखी गई थी, लेकिन अब यही पार्टी सबसे ज़्यादा भ्रष्टाचार में फंस चुकी है। “बाबा साहेब अंबेडकर” और “शहीद भगत सिंह” के नाम पर सत्ता में आए, लेकिन जनता से किए वादे झूठे साबित हुए।
✅ ₹1,000 प्रति महिला? – झूठ
✅ 10 लाख नौकरियां? – झूठ
✅ नशामुक्त पंजाब? – झूठ
✅ फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं? – झूठ
✅ विदेशों में बच्चों की मुफ्त पढ़ाई? – झूठ
✅ भ्रष्टाचार मुक्त सरकार? – झूठ
“नशे के खिलाफ युद्ध” सिर्फ मीडिया शो निकला!
आज तक एक भी बड़ा नशा तस्कर या अधिकारी गिरफ्तार नहीं हुआ!
AAP सरकार सिर्फ बुलडोजर चलाकर मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन पंजाब की असली नशा माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। छोटे-मोटे नशेड़ियों के घरों पर कार्रवाई करके AAP सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है।
मुफ्तखोरी ने पंजाब की आर्थिक हालत खराब कर दी!
AAP सरकार ने पंजाब के लोगों को मुफ्तखोरी की आदत डाल दी, जिससे राज्य का कर्ज ₹3.82 लाख करोड़ से बढ़कर ₹4.17 लाख करोड़ तक पहुंचने वाला है। खुद वित्त मंत्री ने बजट में इस बात को स्वीकार किया।
⸻
“भाजपा” ही पंजाब के लिए एकमात्र विकल्प है!
भाजपा की पंजाब में प्रमुख उपलब्धियां:
✅ किसानों के लिए MSP सुनिश्चित की।
✅ 1984 दंगों के दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश की।
✅ नए उद्योगों और नौकरियों का सृजन किया।
✅ करतारपुर कॉरिडोर खोला, हेमकुंट रोपवे और नेशनल हाईवे का निर्माण कराया।
✅ गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की।
✅ फूड प्रोसेसिंग पार्क और न्याय प्रणाली में सुधार लाया।
⸻
अब फैसला आपका है!
क्या आप “खूनी पंजा” (कांग्रेस) – हिंदू-सिख दंगे, आतंकवाद, कर्ज और भ्रष्टाचार को पंजाब पर दोबारा लादना चाहेंगे?
या फिर “पीला पंजा” (AAP) – झूठ, धोखा, भ्रष्टाचार और बर्बाद अर्थव्यवस्था को सहन करते रहेंगे?
या “भाजपा” – मज़बूत नेतृत्व, विकास और नए पंजाब के निर्माण के लिए एक मौका देंगे?
भाजपा एकमात्र पार्टी है जो किए गए वादों को निभाने में सक्षम है। इसका नेतृत्व परिवारवाद से पैदा नहीं हुआ, बल्कि लोकतांत्रिक प्रणाली से उभरा है।
अगर पंजाब को बचाना है, तो भाजपा को एक मौका देना ही होगा!