इस समय की बड़ी खबर संगरूर के लहरागागा से सामने आ रही है। खबर है कि लहरागागा में बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लहरागागा में जहरीली गैस चढ़ने से 1 सफाई कर्मी की मौत जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।हासिल जानकारी के मुताबिक सफाई कर्मी सीवरेज टैंक की सफाई करने के लिए उसमे घुसे थे यहां सेवक सुखविंदर सिंह हैपी को गैस चढ़ गई, जिसके बाद उसे बचाने के लिए अन्य सफाई वर्कर सोनू भी सीवरेज में उतर गया और बेहोश हो गय़ा। इसके बाद एक और वाटर सप्लाई पर काम करते प्रमोद कुमार ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो गैस चढ़ने के कारण वह भी सीवरेज में गिर गया।जिसके बाद तीनों कर्मचारियों को काफी मुश्किल के बाद बाहर निकाला गया जिसके बाद उनको पास के अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गए यहां पहुंचते ही डॉक्टर ने सुखविंदर सिंह हैपी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिनका ईलाज किया जा रहा है।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।