माेगा। पंजदरिया की बुनियाद पर विकास की राह चुनने वाली आंखें शनिवार सुबह तड़के 5 बजे हमेशा के लिए मूंद गई। दो बार मोगा, एक बार धर्मकोट विधानसभा से विधायक रहे अकाली नेता जत्थेदार तोता सिंह ने मोहाली के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली वे दो बार पंजाब की बादल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। तोता सिंह पहली बार साल 1997 में मोगा विधानसभा सीट से चुनाव जीते, पहली बार में भी बादल सरकार में उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में कैबिनेट रैंक मिला था। ताेता सिंह के निधन पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित कई नेताओं ने शाेक जताया है।निहालसिंह वाला के अपने पुस्तैनी गांव दीदारेवाला से मोगा आकर चुनाव लड़ने वाले जत्थेदार तोता सिंह ने मोगा की जनता से वादा किया था कि अगर उन्होंने जिताया तो वे मोगा को ही अपना घर बना लेंगे। जत्थेदार तोतासिंह का ये वादा उस समय मोगा के लोगों के दिलों पर असर कर गया, तोतासिंह यहां से चुनाव जीते तो उन्होंने फिरोजपुर रोड पर अपना नया आशियाना बनाकर अपना बड़ा वादा निभाया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।