सितंबर () पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे इंटर जोनल गेम्स में डिप्स स्कूल हरियाणा, टांडा, गिल्जियां ने शानदार करते हुए 8 गोल्ड, 8 सिल्वर और 1 ब्रांज मेडल हासिल किया। डिप्स स्कूल टांडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों की टीम में अंडर 19 चेस, कैरम, बॉक्सिंग, अंडर 14 बॉक्सिंग, अंडर 19 बॉक्सिंग लड़कियों ने पहला, अंडर 17 चेस, कैरम, अंडर 19 बॉलीवाल लड़को की टीम, अंडर 19 बॉक्सिंग लड़कियों ने टीम ने दूसरा, अंडर 14 लड़कों की टीम ने वॉलीवाल मे तीसरा स्थान हासिल किया।
डिप्स स्कूल हरियाणा से अंडर 19 वॉलीवाल, अंडर 14 चेस में लड़को और अंडर 19 खो-खो में लड़कियों ने पहला, अंडर 19,14 हैंडवाल में लड़को की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिप्स स्कूल गिल्जियां से अंडर 17 में क्रिकेट, बैडमिटन, चेस की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
जीतने वाली टीमों, स्पोर्ट्स टीचर्स को प्रिंसिपल ने शुभकामनाएं दी और इसी तरह आगे आने वाली प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि डिप्स हमेशा कोशिश करता है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल के लिए भी प्रेरित किया जाए ताकि वह आगे बढ़ कर अच्छा प्रदर्शन कर सके।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।