पटियाला। पटियाला से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हिंसा के चलते पटियाला शहर में डीसी ने कर्फ्यू का आदेश दे दिया है।बता दे कि शिव सेना की तरफ से आज खालिस्तानी विरोधी मार्च निकालने का ऐलान किया हुआ है जिसका सिख संगठनों की तरफ से विरोध किया गया। इसके बाद शहर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया। यह कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।