पंजाब के जालंधर जिले में देर रात हाईवे पर लुटेरों ने गन पॉइंट पर एक कार को लूट लिया। लूटने के बाद वह जैसे ही कार को तेज रफ्तार से भगाने लगा तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित गाड़ी हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद लुटेरे गाड़ी को वहीं पर छोड़ कर मौके से भाग निकले। पीड़ित युवक शाम लाल, जो बटाला का रहने वाला है, इस घटना के बाद से दहशत के कारण सदमे में है।उसने बताया कि वह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर किसी को छोड़ने आया था। लौटते समय पठानकोट बाइपास पर स्थित सब-वे पर कुछ खाने पीने के लिए रुक गया। इसके बाद सब-वे से जैसे ही वह निकला और अपनी गाड़ी नंबर पीबी-08डीजी-4789 के शीशे साफ कर रहा था तो 5 लोग उसके पास आए। उन्होंने आते ही पहले डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर पिस्तौल निकाल कर गोली मारने लगे। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर भागा।वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हाईवे से गाड़ी को हटाकर टो करके थाने में पहुंचा दिया है। लूट के बाद पीड़ित शामलाल इतनी दहशत में था कि सदमे के कारण उससे कुछ भी बोला नहीं जा रहा था। उसने मौके पर अपने कुछ परिचितों को फोन करके बुलाया था। वह उसे अपने साथ लेकर गए। मौके पर आई पुलिस ने बताया कि लूट की इस घटना के बारे में मैसेज करके सभी को अलर्ट कर दिया गया है। सब-वे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया जा रहा है। इन्हें खंगालने के बाद ही लुटेरों का पता लगाया जाएगा

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।