अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर शहर में दलेराना ढंग से लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। सिके बाद क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। मृतसर की माल रोड स्थित रत्न चंद रोड पर रहने वाले एक परिवार को कार में आए 5 लुटेरों ने गन पॉइंट पर लूट लिया। लुटेरों ने परिवार द्वारा पहने हुए सभी गहने उतरवा लिए। परिवार रात के समय क्लब से वापस लौट रहा था, तभी लुटेरों ने अपनी कार से उनका रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया।लूट का शिकार हुए राजेश अग्रवाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रात 0.30 बजे के करीब सर्विस क्लब से वापस घर आ रहे थे। जब वह अपने घर की गली मुडज्ते लगेतो एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उनका रास्ता रोक लिया। चार नकाबपोश लुटेरे कार से उतरे और उनकी कार को घेर लिया। एक के हाथ में पिस्टल थी, जो उसने उनकी तरफ तान दी। दूसरे ने चाकू गले पर लगा दिया। लुटेरों ने उनके हाथ से सोने का कड़ा, 2 अंगूठियां, एक चेन और पत्नी के हाथों से सोने की चूडिय़ां, एक अंगूठी और चेन उतरवा ली। आरोपी जाते हुए उनके पर्स से कैश भी निकालकर ले गए। क लुटेरों ने पूरी घटना को दो मिनट से भी क समय में अंजाम दिया। एक लुटेरा पहले से ही कार में बैठाथा, जिसने तुरंत कार घुमाई और अन्य चार कार में बैठकर फरार हो गए।वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र के विधायकपूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे औरपुलिस अधिकारियों से बातचीत की। पुलिस मामले कीजांच है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।