जालंधर

 

श्री हरि दर्शन मंदिर, अशोक नगर में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर विधायक रमन अरोड़ा ने विधिवत पूजा अर्चना कर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि गोवर्धन पूजा पर्यावरण और गो संरक्षण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि गौ माता देश की संस्कृति की प्रतीक हैं। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक है कि हम सभी इसके प्रति जागरूक जिम्मेदार बनें। हालांकि प्रत्येक घर में गाय पालना संभव नहीं है लेकिन हम गौशालाओं में गौ सेवा के लिए सहयोग करें तो गौ रक्षा का हमारा संकल्प पूरा हो सकता है। इस मौके प. प्रमोद शास्त्री ने मंत्र उच्चारण कर पूजा करवा गवर्धन पूजा का महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार का भारतीय लोक जीवन में बहुत महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जैसे नदियों में गंगा। एवँ कहा कि गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं। उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। ऐसे गौ सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है और इसके प्रतीक के रूप में गाय की। कार्यक्रम का समापन सभी भक्तों अन्नकूट का प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर किशन लाल खंड वाले, राज कुमार मदान, रमेश लाल अरोड़ा, राजेश कुमार गुप्ता, प्रीतम सिंह अन्य भगत जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सभी भक्तों अन्नकूट का प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।