नई दिल्ली, उत्तर भारत में आने वाले दिनों में लोगों के लू से राहत मिलने के आसार है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनीं रह सकती है। IMD के मुताबिक 16 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की संभावना है। इन इलाकों में 17 और 18 अप्रैल को और गंभीर लू चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 16 व 17 अप्रैल को धूप खिलेगी जबकि 18 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। 19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश की संभावना। इससे गर्मी से राहत मिलने के साथ सूखे से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू की संभावना है।इस बार अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी अपने चरम पर रही। पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर पहुंच चुका है, जबकि अप्रैल माह में 16 दिन शेष हैं। अप्रैल के रिकार्ड से सिर्फ चार डिग्री दूर है पारा। मौसम विशेषज्ञों ने इस वर्ष अधिक गर्मी की आशंका जताई है। जिससे अप्रैल में भीषण गर्मी का रिकार्ड इस बार टूट भी सकता है। 22 अप्रैल 2010 का दिन अप्रैल के सबसे गर्म दिन के रूप में रिकार्ड है। उस दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था। पिछली बार अप्रैल में 40 डिग्री से ऊपर के पांच दिन थे, इस बार 10 से अधिक होने का अनुमान। 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।