नई दिल्ली, । उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से जारी तेज गर्मी के बीच लोगों को आज मामूली राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज से मौसम बदल सकता है। दिल्ली, असम, मेघालय और आस-पास के राज्यों में आज झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा, कल यानी 21 अप्रैल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दोनों दिन हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात में भी आज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा।बता दें कि दिल्ली में इससे पहले वर्ष 2011 में 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा था। वहीं, 2012 से लेकर पिछले साल तक तक अप्रैल में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तीखी और तेज हो गई। दोपहर के समय लोगों ने गर्म हवा के थपेड़े महसूस किए।एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिल्ली के मौसम पर बुधवार से दिखने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार दिन में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, लेकिन शाम के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। रात के समय 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते लोगों को लू की तपिश से राहत मिलेगी

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।