पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेनजालंधर की इंग्लिश लिटरेरी सोसायटी की ओर से फेमस कोट्स बाय टी.एस.एलियट‘ पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्ट्रीम की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह महान कवि टी.एस. इलियट की चिरस्थायी स्मृति और उनके द्वारा दिए गए विचारोत्तेजक उद्धरणों को समर्पित था जो आज भी प्रासंगिक हैं। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया जीकॉलेज की प्रबंधक समिति के माननीय सदस्यों एवं प्राचार्य प्रो.(डॉ.) पूजा पराशर ने छात्रों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए  उजला दादा जोशी (अध्यक्षइंग्लिश डिपार्टमेंट) के प्रयासों की भी प्रशंसा की। आयोजन समिति में  आबरू शर्मा,  गुरजीत कौर और डॉ इंदु त्यागी शामिल थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।