नई दिल्ली,  पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक के कारण पिछले शनिवार को एम्स में भर्ती किया गया था। एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि 1:40 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। सूत्रों के मुताबिक, ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती सुखराम को मंगलवार की रात को फिर से दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उनका निधन हो गया। बता दें कि इससे पहले 9 मई की रात को भी सुखराम को दिल का दौरा पड़ने के कारण लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनके पोते आश्रय शर्मा ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने दादा सुखराम के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है- अलविदा दादा जी, अब नहीं बजेगी टेलीफोन की घंटी।बता दें कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सुखराम शर्मा को पिछले सप्ताह 4 मई को हिमाचल प्रदेश के मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उनकी हालत को देखते हुए मंडी स्थि एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात में सुधार नहीं होने पर सुखराम शर्मा को शनिवार को दिल्ली स्थिति एम्स में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। दिल्ली स्थित एम्स इलाज के लिए लाने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हेलीकाप्टर मुहैया करवाया था।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।