टी राजा के बयान के विरोध में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए इकट्‌ठा हुए।

हैदराबाद: मंगलवार को पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गोशामहल से विधायक राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। बयान के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतर आए।सोमवार देर रात से हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए। भीड़ ने ‘गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा’ के नारे लगाते हुए टी राजा की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने टी राजा के बयान की तुलना पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से की।

इसके बाद दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ IPC की 295(a), 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों में से भी कई लोगों को हिरासत में लिया है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ऑफिस, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऑफिस और पुराने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने 27 मई को एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। बयान के चलते भाजपा ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। नूपुर के बयान के विरोध में देश में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए।सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में नूपुर शर्मा को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि नूपुर ने टेलीविजन पर धर्म विशेष के खिलाफ उकसाने वाली टिप्पणी की। उन्होंने लोगों की भावनाएं भड़काई हैं और देशभर में जो कुछ भी हो रहा है, उसकी जिम्मेदार नूपुर ही हैं। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।