जालंधर। थाना 5 के अंतर्गत पड़ते बस्ती दानिशमंदा के बदरी कॉलोनी में एक घर में पुलिस ने रेड कर 3 महिलाएं और 1 व्यक्ति को राऊंडअप किया है। जानकारी अनुसार कपूरथला में तैनात सीआईए स्टाफ के रिटायर्ड एएसआई घर में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यहां पर पिछले कई सालों से देह व्यापार का धंधा किया जाता था।

लोगों ने देह व्यापार होने की सूचना पहले भी पुलिस को दी थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज भी कुछ युवक तथा युवतियां घर के अंदर होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 महिलाएं एवं 1 युवक को हिरासत में लिया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।