cm mann honored commonwealth medalists announced this

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज कॉमनवेल्थ विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।  यह कार्यक्रम पंजाब म्युनिसिपल भवन में हुआ। कार्यकर्म दौरान खेल मंत्री गुरमीत हेयर भी मौके पर  मौजूद रहे। इस बीच सी.एम. मान ने कॉमनवेल्थ  खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कामनवेल्थ खेलों में विजयी खिलाड़ियों ने देश का नाम चमकाया है। सी.एम. मान ने पंजाब का मान बढ़ाने वाले 23 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सी.एम. मान ने कार्यक्रम दौरान विजयी खिलाड़ियों को नकद राशि देकर सम्मानित करेंगे। सिल्वर मेडलिस्ट जीतने वाले को 50 लाख की राशि, ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को 40 लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि वह खिलाड़ियों के लिए बढ़िया माहौल पैदा करेंगे।

सी.एम. मान ने कहा कि उन्हें कभी भी खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि खेलने वाली ग्राऊंड उतरना बहुत मुश्किल होता है। सी.एम. मान ने कहा कि जब उनके खिलाड़ी खेल में उतरते हैं तो सभी मुश्किलें भूल जाते हैं। सी.एम. मान ने इस बीच ऐलान करते हुए कहा कि 29 अगस्त से पंजाब खेल मेले की शुरूआत कर रहे हैं जो अक्तूबर तक चलेगा। इस खेल मेले दौरान खो-खो, कबड्डी, जिमनास्टिक, बॉलीबाल, बॉक्सिंग जिन खेलों को लोग भूल गए हैं वे इस खेल मेले में शामिल की जाएंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत ने इस समय विजयी खिलाड़ियों के अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि उनका बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने उन्हें मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि जब विदेशों में उनके खिलाड़ी जीतते हैं तो उनका झंडा कितनी बार ऊंचा किया जाता है तब उन्हें बहुत मान महसूस होता है। उन्होंने कहा कि खेल और पंजाब एक ही बात है। सी.एम. मान ने खिलाड़ियों को नसीहत देते हुए कहा कि वह कभी भी अपनी जीत पर अहंकार न करें क्योंकि जब तक दूसरा व तीसरा नंबर न हो तो तब तक पहला नंबर कभी नहीं जीतता।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।