जालंधर/
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में हुआ शोभा यात्रा का आयोजन भगवान वाल्मीकि मंदिर दकोहा से किया गया और दोपहर के लंगर की व्यवस्था की गई। इस शोभायात्रा का विधायक रमन अरोड़ा ने मंदिर में महर्षि वाल्मीकि को पुष्पांजलि अर्पित नतमस्तक होने के बाद रिबन काट कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आकर्षक झांकियों ने माहौल को अध्यात्मिक के रंग में रंग दिया। पूरे क्षेत्र में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके विधायक श्री अरोड़ा ने सभी शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समस्त मानव जाति को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ जीवन को जीने की कला सामाजिक ज्ञान एवं आर्थिक व राजनीतिक ज्ञान का जो मार्ग दिखाया था वह आज भी अनुकरणीय है।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने महाकाव्य रामायण की रचना की, जिसकी शिक्षाएं आज भी हम सबके जीवन का अहम हिस्सा है। रामायण महाकाव्य हम सबको बिना किसी भेदभाव के जीवन जीने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि रामायण जैसे कालजयी महाकाव्य से मिलने वाली सीख आज भी हर वर्ग के लिए प्रासंगिक है। भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण जैसे महाग्रंथ लिखकर दुनिया को बताया कि हमें शिक्षित होना चाहिए और समाज में भेदभाव को दूर करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज हम सबको भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। भगवान वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलने का मतलब है कि हमें धर्म और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की भलाई के लिए काम करने चाहिए। विधायक ने लोगों को सामाजिक बुराइयां खत्म करने के लिए अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने का आह्वान किया।
इससे पूर्व विधायक रमन अरोड़ा ने अड्डा बस्ती गुजां में शोभायात्रा के दौरान लगाई गयी स्वागत स्टेज पर पहुंच कर सभी सदस्यों को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चंदन ग्रेवाल, राज कुमार मदान, गौरव मदान, अमर दीप संदल किन्नू, बलबीर सिंह बिट्टू, विकी तुलसी, हर्ष, अनमोल भाटिया, शमशेर सिंह खैरा साहित अन्य कमेटी मेंबर्स उपस्थित रहे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।