नई दिल्ली।: भारतीय जनता पार्टी के पंजाब सहित 15 राज्यों के प्रभारियों को बदल दिया है। भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी के राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी के नामों का ऐलान किया है, जिसके अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, बिप्लब देब और पूर्व मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को क्रमशः पंजाब, हरियाणा, केरल में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया गया भाजपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब हरियाणा के प्रभारी होंगे, जबकि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पंजाब-चंडीगढ़ और बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे पश्चिम बंगाल के प्रभारी होंगे। इसके साथ ही संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।