जालंधर 29 मार्च भारतीय जनता महिला मोर्चा जालंधर शहरी की ओर से मंडल नंबर 3 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश भाजपा की अध्यक्ष मोना जैसवाल,जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनू शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार मंडल नंबर 3 में महिला मोर्चा की ओर से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मास्क और पंछियों के लिए मिट्टी के कटोरे बाटे गए।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष महिंदर पाल ने की।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य अनु शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र हित में कार्य कर रही है।और उन्होंने कहा कि पंजाब में करोना की माहामारी से लड़ने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्त्ता मास्क बाट रहें हैं,ओर हॉस्पिटलों में भोजन वितरण कर रहे हैं।सैनीटाइज कर के सेवा कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रवक्ता रजनी गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से करोना से बचने के लिए मास्क बाटे हैं और तड़पती गर्मी में पानी के लिए भटकते बेजुबान पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन बाटे गए ताकि गर्मी में बेजुबान परिंदे मिट्टी के बर्तनों में पानी पीकर अपनी जान बचा सकें।ओर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि अपने घरों की छतों पर मिट्टी के बर्तनों में पानी रखें।ताकि बेजुबान परिंदे पानी पीकर अपनी जान बचा सके।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य सीमा सहानी जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता,मंडल नंबर 3 भाजपा के महामंत्री हैप्पी शर्मा,एस.सी मोर्चा जालंधर जिला के उपाध्यक्ष अजमेर सिंह बादल,मंडल तीन के उपाध्यक्ष राजू टंडन,जिला भाजपा महिला मोर्चा की सचिव शमा चौहान, जय किशन सोनी व अन्य उपस्थित थे।