जालंध : आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर द्वारा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय नजदीक शीतला मंदिर मे एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 20 जुलाई दिन शनिवार को सुबह 10: 30 बजे होने वाली कार्यशाला के बारे में विस्तार से बताया गया। रमन पब्बी ने बताया कि यह विशेष कार्यशाला संगठन पर्व के चलते सदस्यता अभियान को लेकर होगी और इस कार्यशाला में जिले के सारे बूथो के विस्तारक और मंडलो के सदस्यता इंचार्ज, को इंचार्ज शामिल होंगे। इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सदस्यता की विधि के बारे में विस्तार में बताने के लिए राष्ट्रीय सह प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम जी और भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्री श्वेत मलिक जी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही रमन पब्बी ने आए हुए मंडल अध्यक्षों को मेंबरशिप फॉर्म वितरित करते हुए कहा कि आज हर नागरिक पार्टी की विचारधारा से जुड़ने को तैयार बैठा है, बस हमें जरूरत है उस तक संपर्क बनाने की और पार्टी के बारे बताने की। एक्टिव मेंबर का दर्जा प्राप्त करने के लिए 50 से अधिक मेंबर बनाने अनिवार्य होगा। पार्टी हाईकमान की यह कोशिश है कि कम से कम प्राइमरी सदस्य तक सिधे तोर पर उनके फोन पर केंद्र सरकार की सारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करवाई जाऐ।आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और सिर्फ देश ही नहीं विदेश से भी लोग पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं और उनमें भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बैठक में उपस्थित रहे जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, महामंत्री राजू मागो, प्रवीण होंडा, अरुण खुराना, एडवोकेट अर्जुन खुराना, संजीव शर्मा, बब्बू अरोड़ा, अमित भाटिया, अशोक चड्डा, सौरव सेठ, नवीन सोनी, अमरजीत गोल्डी, नवजोत सिंह, गौरव कश्यप, ओम प्रकाश भगत, हरविंदर गोरा, मोंगिया, अमरनाथ शर्मा, भरत सिक्का, सुनील कुकरेती, नीता बेल, अनमोल महाजन, राजेश जैन, अजय चोपड़ा, ललित बब्बू, मयंक व्यास, दिनेश शर्मा, नितिन बरोल, सुदेश चड्डा , दिनेश मल्होत्रा, विश्व महिंदरू, अरविंदर राव, राजेश, प्रभु दयाल आदि।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।