जालंधर( 2 सिंतबर ) भाजयुमो जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह की नेतृत्व में युवा मोर्चा मंडल 6 के अध्यक्ष विकास भारद्वाज ने अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की।इस अवसर पर राहुल जुनेजा और आज़ाद शर्मा महामंत्री,वरुण मेहता,मुनीष भारद्वाज,राज कुमार,मुकुल आनंद,दिनेश शर्मा,अभिषेक शर्मा मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक वधवा,अरुण जोशी, नीतीश मेहता,जसविंदर सिंह, मंडल सचिव, सुनील कुमार,सोशल मीडिया इंचार्ज,लक्की शर्मा स्पोर्ट्स इंचार्ज,करण खन्ना को कार्यकरणी सदस्य बनाया गया। इस मौके पर बलजीत प्रिंस ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को मुबारकबाद दी तथा उन्हें केन्द्र सरकार की विकासशील नीतियों के बारे में मार्गदर्शित किया।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जनहित के बारे में सोचती है।उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनायेगी।इस मौके पर भाजयुमो ज़िला महामंत्री पंकज जुल्का,पंकज सारंगल,नितिन खेड़ा ,नितिन महेन्द्रू इत्यादि उपस्थित रहे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।