जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ शुक्रवार को बड़ी अनहोनी हो गई। यात्री बस में आग लगने से कई यात्री घायल हो गये हैं। उन्हें सीएचसी कटरा में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार कटरा से जम्मू लौट रही बस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में कई यात्री झुलस गये। मौके पर बचाव कार्य चलाया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि बस में जोर से धमाका हुआ और उसके बाद आग लग गई। पुलिस दल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहा है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।